Saturday 4 October 2014

अरविंद सफाई कर्मचारियों के लिए अपने घर से पराठे, सब्जी, दही आदि लेकर आए थे।

Arvind kejriwal Launch #CleanIndia in his constituency

राजकुमार मीणा  दिल्ली

राजनीतिक गलियारों में झाड़ू चलाकर दिल्ली की सत्ता तक पहुंची आम आदमी पार्टी ने भीस्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुछ अलग तरीका अपनाया। इन लोगों ने हेल्पर के रूप में सफाई कर्मचारियों का साथ दिया। अपनेपन का एहसास दिलाने के लिए उनके साथ बैठकर चाय-नाश्ता भी किया।पार्टी ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सफाई अभियान की निगरानी और कॉर्डिनेशन के लिए एक-एक कार्यकर्ता को तैनात कर रखा था। आम लोगों को अभियान की जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और एक बैकअप फोन नंबर भी जारी किया गया था। पार्टी के सभी 27 विधायकों के अलावा दिल्ली में आप के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों ने भी इस अभियान में भाग लिया।इस दौरान कहीं झाड़ू लगाई गई, तो कहीं नालियां साफ की गई, कहीं दीवारों पर चिपके पोस्टर हटाए गए तो कहीं पर सड़क किनारे पड़ा कचरा उठाया गया। पार्टी ने अपने स्तर परइस अभियान की मॉनिटरिंग करने का भी निर्णय लिया है, जिससे आगे भी सफाई व्यवस्था जारीरहे।पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे कैंपेन को लीड किया। केजरीवाल गुरुवार को सुबह 7:15 बजे ही कुछ कार्यकर्ताओं के साथ रेसकोर्स रोड पर पीएम निवास के पास बीआर कैंप पहुंच गए और वहां काम कर रहे एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर गलियों और नालियों की सफाई की।चांदनी चौक से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके पार्टी नेता आशुतोष भी उनके साथ थे। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के साथ नाश्ता किया। अरविंद सफाई कर्मचारियों के लिए अपने घर से पराठे, सब्जी, दही आदि लेकर आए थे। उन्होंने खुद खाने के पैकिट बांटे और सबके साथ मिलकर नाश्ता किया। बाद में उन्होंने सबके लिए चाय बिस्किट भी मंगवाए।इस दौरान केजरीवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके समाधान का हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। केजरीवाल करीब 2 घंटे तक बस्ती में रहे और लोगों से अपने घरों के आसपास सफाई रखने का अनुरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार के नेताओं और मंत्रियों द्वारा जगह-जगह चलाई जा रही झाड़ू को दिखावा करार देते हुए कहा कि वो लोग महज फोटो खिंचवाने के लिए झाड़ू लगा रहे हैं, जबकि हम वास्तव में सफाई कर रहे हैं।

Rajkumar Meena
8557081199

No comments: